I SEE NEWS : मांझी का डोल रहा मन क्या सरकार डगमगाएगी ?

 


हिंदुस्तान मोर्चा पार्टी की बैठक आज बिहार में हो रही है।

I SEE NEWS : टीम पटना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी का मन डोलता  हुआ दिख रहा है। आपको बता दें हाल में ही कोरोनावायरस के मामले में जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था जब कोरोनावायरस इन सर्टिफिकेट पर मोदी का फोटो है तो मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी मोदी का फोटो होना चाहिए, आपको बताते चलें कि बिहार में एनडीए की सरकार है और उसमें मांझी की भी  भूमिका है बताया जा रही है कि  मांझी एनडीए से परेशान नजर आ रहे हैं।

 बहर हाल जो भी है बीजेपी पर मांझी का निशाना साधना एनडीए के लिए अच्छी खबर नहीं है और नहीं बिहार सरकार के लिए, | माना जा रहा है कि आज के बैठक का फैसला अहम हो  सकता है ।
और मांझी ने पप्पू यादव को भी सपोर्ट करते हुए कहा था कि  पप्पू यादव की गिरफ्तारी सही नहीं है।मांझी NDA पर लगातार हमला कर रहें हैं।
आपको बताते चलें कि बिहार में एनडीए की सरकार है और उसमें मांझी की भी  भूमिका है बतायी जा रही है कि लेकिन अब मांझी एनडीए से परेशान नजर आ रहे हैं।



टिप्पणियाँ