I SEE NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ,युवक को मारी गोली |
अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटना स्थल पर हुई मौत।
I SEE NEWS : संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार)
नवादा आए युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया, मृतक नीतीश कुमार शनिवार के दोपहर बाद अपने बहनोई के साथ माल गोदाम स्थित आवास से बाईपास की ओर गया था वहां से घर वापसी के दौरान बाईपास में चमड़ा गोदाम के निकट अपराधियों ने गोली मारी गई युवक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गया। मृतक की बहन के अनुसार भाई एक्सिस बैंक का कर्मचारी था मृतक अरवल जिला के लोदीपुर गांव निवासी विनायभारती का पुत्र था मृतक अपने बहन के मैरिज डे पर आया हुआ था मृतक का बहनोई अभिषेक कुमार नवादा के गुनामा गांव निवासी रोशन कुमार उर्फ चिरकुट को कुछ रुपया उधार दिया था बायपास में जाते समय अभिषेक की नजर रोशन पर पड़ी उसने रोशन से अपने दिए हुए रुपए वापस मांगे जिस पर रोशन बहाना करने लगा इस पर मृतक का बहनोई अभिषेक से रोशन पर नाराज हो गया और दोनों में कहा सुनी होने लगे नाराज रोशन ने अभिषेक पर गोली चला दी जो साला नीतीश कुमार को गर्दन में लगे और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई यह घटना बाईपास में चमड़ा गोदाम के पास घटी नीतीश की मौत से उसकी बहन और अन्य परिजनों कारो रो कर बुरा हाल है नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश कोअपने कब्जे में लेकर नवादा सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस मामले के जांच में जुट गई है और हत्यारे को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी दिनदहाड़े इस हत्या कि घटना से लोग दहशत में हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें