I SEE NEWS : बिहार में शिक्षा विभाग की फिर खुली पोल, अभिनेत्री सनी लियोनी के बाद अनुपमा भी हुई पास।
बिहार में शिक्षा विभाग पर लगातार आरोप लगते रहे हैं इसे धांधली कहे या लापरवाही ?
I SEE NEWS : टीम पटना
ट्विटर से लेकर फेसबुक पर मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन का रिजल्ट छाया हुआ है। आपको बता दें कि बिहार STET रिजल्ट में साउथ अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वर का फोटो लगा है लेकिन इस रिजल्ट में सिर्फ अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर है,जबकि नाम किसी लड़के का है,जो STET क्वालीफाई कर गया है। यह रिजल्ट रिपुसूदन प्रसाद के बेटे ऋषिकेश कुमार का है।
कुछ दिनों पहले सनी लियोनी का मामला आया था,अब फिर एक और नया मामला सामने आया है जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है।विपक्ष कटाक्ष करने में लगा है
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने STET की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को STET परीक्षा पास करवा दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें