I SEE NEWS : बिहार के राजनीति गलियारों में सरगर्मी शुरू,जीतन राम मांझी से मिले तेज प्रताप यादव
क्या यहीं से शुरू होगी बिहार में सरकार के उलटफेर की कहानी ?
I SEE NEWS : टीम पटना
जीतनराम मांझी एनडीए और भाजपा को लेकर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं।उससे पटना के सियासी गलियारों में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि मांझी कोई रणनीति बना रहे हैं। शुक्रवार को तेजप्रताप ने मांझी से मुलाकात की तथा फोन पर अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से उनकी बात भी करवाई।
बहरहाल मामला जो भी है लेकिन मांझी का इस तरह हमलावर होना तथा आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का उनके आवास में घंटों मीटिंग करना सरकार के लिए कोई संकेत तो नहीं ?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें