I SEE NEWS : राशन वितरण में डीलरों द्वारा किया जा रहा मनमानी
डिलर द्वारा राशन वितरण में किया जा रहा लुट घसोट
I SEE NEWS : संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार)
मामला गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत सुघड़ी पंचायत के पुरैनी गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार सिदेश्वर सिंह के द्वारा मई माह के मुफ्त राशन वितरण में पैसा लेकर राशन वितरण करने कि बात प्रकाश में आया है।
पुरैनी टोला जयपुर गांव के लाभुक कुन्ती देवी, दिलीप कुमार,मालती देवी, सुनीता देवी, आशा देवी समेत दर्जनों लाभुक ने बताया कि डिलर सिदेश्वर सिंह के द्वारा पैसा लेकर राशन वितरण किया गया। हमलोगो को पांच किलो गल्ला मुफ्त दिया और पांच किलो गल्ला का पैसा लिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डिलर को बोले कि गल्ला मुफ्त में देना है और आप पैसा ले रहे तो डीलर सिदेश्वर सिंह ने कहा मुफ्त में पांच किलो गल्ला आया है पांच किलो का पैसा देना है तभी गल्ला मिलेगा। इसके साथ ही कुछ लाभुकों ने डीलर द्वारा पांच किलो कि गल्ला देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंगुठा नहीं लगने कि बात कहकर पांच किलो ही गल्ला दिया। डीलर द्वारा कम गल्ला मिलने तथा पैसा लेकर गल्ला देने से लाभुकों में काफी आक्रोश देखा गया।
वहीं जनवितरण दुकानदार सिदेश्वर सिंह से इस बात को लेकर पुछे जाने पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें