I SEE NEWS : NDA में खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है।
बीजेपी के एमएलसी टुन्ना पांडेय ने खोली अपने मन की बात नीतीश कुमार को बोला परिस्थितियों के सीएम
I SEE NEWS : टीम पटना
नीतीश कुमार मेरे नेता नहीं हैं। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली थी। मेरा महागठबंधन से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं केवल बीजेपी का नेता हूं। नीतीश 2009 के शराब घोटालेबाज हैं।'
टुन्ना पांडे रुके नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि नीतीश एक बार दूसरी तो एक बाद तीसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद मुख्यमंत्री बने। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं।
बीजेपी के एमएलसी रहते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले को पार्टी की अनुशासन कमेटी ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें