I SEE NEWS : किड़ा युक्त चावल का किया जा रहा वितरण, लाभुक में आक्रोश
करोना महामारी में कीड़ा युक्त चावल का हो रहा था वितरण
I SEE NEWS : संवाददाता, दिनेश गुप्ता नवादा ( बिहार)
गोविंदपुर, नवादा-: वैश्विक महामारी के कारण सरकार के द्वारा पूरे सूबे में 8 जून तक लॉकडाउन लगाया है जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ते जा रही है लॉकडाउन के कारण लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं प्रवासी मजदूर रोजगार समाप्त करके पलायन कर चुके हैं तो कई का रोजगार लॉकडाउन के कारण समाप्त हो चुका है ऐसी स्थिति में सरकार के सामने एक चुनौती है इन्हीं चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रवासी मजदूर बिहारी श्रमिकों एवं गरीब लोगों को गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर बीच बाजार में बनिया विगहा के डीलर अशोक प्रसाद के खराब गुणवत्ता वाले चावल वितरण किया जा रहा है। घटिया चावल मिलने से लोग में काफी रोश है। चावल में कीड़े रेंगते नजर आए। इसके अलावा गोविंदपुर प्रखंड में कई जन वितरण प्रणाली के डीलरों के द्वारा घटिया चावल एवं मात्रा में कटौती कर दिया जा रहा है।
सोमवार को जनवितरण दुकानदार अशोक कुमार के दुकान में राशन उठाव करने आए दर्जनों लाभुक ने बताया कि डिलर द्वारा घटिया चावल दिया जो आदमी किया जानवर भी नहीं खाएगा साथ ही लोग ने यह भी बताया कि डीलर को बोलने पर कहा जाता है कि चावल लेना है तो लो नहीं तो जाओ हम किया करें एफसीआई गोदाम से यही चावल आया है तो बढ़िया चावल कहा से दे।
वहीं डीलर अशोक प्रसाद से इस बात को लेकर पुछे जाने पर बताया कि गोदाम से ही ऐसा चावल उठाव हुआ जो चावल उठाव हुआ उसे हम वितरण कर रहे है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें