I SEE NEWS : केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU ने मांगा हिस्सा, कहा हमें भी भागीदारी दें।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU मांग रहा हिस्सा, कहां- दो मंत्री पद हमें मिलने चाहिए
I SEE NEWS : टीम पटना
पिछले दो साल में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर जेडीयू की ओर से किसी बड़े नेता का पहला कोई बयान शनिवार को सामने आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने साफ कह दिया है कि जेडीयू सम्मानजनक हिस्सेदारी के साथ केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होगा।आपको बता दें की 2019 में जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन हुआ था तो जेडीयू को नरेन्द्र मोदी की सरकार में सांकेतिक भागीदारी मिल रही थी। पार्टी ने तब इस भागीदारी से मना कर दिया था।
दयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह का कड़ा रुख और साफ संकेत यह बतलाता है कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में जदयू को हिस्सेदारी नहीं मिलती है तो शायद NDA के हालात वैसे ना रहें, जैसे आज हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें