I SEE NEWS : पाकिस्तान अपनी आदत से लाचार,फिर किया वार
जम्मू वायु सेना बेस पर हुआ हमला जांच में जुटा NIA
I SEE NEWS :
डीजीपी के हवाले से कहा गया है कि हमले की साजिश सीमा पार (पाकिस्तान) से रची गई है और इसे अंजाम देने वाले लोग देश के अंदर ही मौजूद हैं। एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
आपको बता दें कि उच्च सुरक्षा वाले एयरफोर्स स्टेशन में रविवार तड़के विस्फोटक से लदे 2 ड्रोन गिरे जिससे धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट तड़के 1 बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ जिससे तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई। इस स्थान के देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है और दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ। विस्फोट में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें