I SEE NEWS : सीएस ने गोविंदपुर सीएचसी का किया निरीक्षण।


  सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन ने बुधवार को गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

I SEE NEWS : संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार)

गोविंदपुर  सीएचसी की व्यवस्था एवं स्थिति का जायजा लिया । वही प्रसव कक्ष पहुंचकर 28 मई से लेकर 1 जून तक कराए गए प्रसव पंजी, दैनिक पंजी   के साथ-साथ सीएचसी में मौजूद दोनों एंबुलेंस की स्थितियों के बारे में निरीक्षण किया। वही सीएचसी में बने कॉविड वार्ड की स्थिति का भी जायजा लिया।
सीएसी के डाक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर कहा कि अभी हमारे सामने कोविड वैक्सीनेशन सबसे बड़ी चुनौती है कि कोविड संक्रमण का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य हो।
साथ ही सीएचसी में मौजूद सभी डॉ तथा स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने के सख्त निर्देश दिया।
साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी में मौजूद डॉक्टर एवं अन्य कर्मी को लगाकर ग्राम वार वैक्सीनेशन का कार्य करवाने का निर्देश दिए । इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का योगदान महत्वपूर्ण है। साथ ही सीएस ने जनप्रतिनिधियों से अपील कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य करवाएं। वहीं मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी, डॉ मनीष कुमार, डॉ जफर इमाम, डॉक्टर शिशुपाल राय, बीएचएम अरविंद कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक  सुचुन कुमार, रंजन कुमार, रंजीत कुमार के अलावा अन्य कई मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ