I SEE NEWS : नवादा डीएम ने कोविड-19 समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश
जांच को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया
I SEE NEWS : संवाददाता कन्हाई चौधरी, नवादा (बिहार)
गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में बुधवार को डीएम यशपाल मीना कि अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा जांच को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह, अंचलाधिकारी वर्षा रानी के अलावा सीएचसी के डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही समीक्षात्मक बैठक में डीएम के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा जांच के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि गोविंदपुर में वैक्सीनेशन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक बहुत ही कम है। वहीं उपस्थित डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि ग्राम वार जाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीकाकरण व जांच करें। वही समीक्षात्मक बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर वैक्सीन दिलवाए। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के प्रति किसी भी प्रकार का भ्रम को दूर कर लोगों को जागरूक करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। वही समीक्षात्मक बैठक में डॉ मनीष कुमार, डॉ जफर इमाम, बीएचएम अरविंद कुमार, मुखिया अफरोजा खातून, पारसनाथ शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि गोरे लाल यादव के अलावा अन्य कई मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें