I SEE NEWS : CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द, पीएम मोदी की बैठक में फैसला


 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता की बैठक में यह फैसला लिया गया। 


I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली

CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में सभी  राज्यों तथा अधिकारियों  से मिले सुझावों एवं  विचार विमर्श से निकल रहे विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर,  धर्मेन्द्र प्रधान तथा निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कई  अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। सबने छात्रों के भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए यह फैसला लिया ।

टिप्पणियाँ