I SEE NEWS : पटना AIIMS के मरीज कर रहे आत्महत्या! जानिए पूरा मामला


 पटना एम्स में अबतक 4 कोरोना संक्रमित मरीजों ने की आत्महत्या

I SEE NEWS :पटना

कोरोना संक्रमित मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक बेगूसराय के चितौरा गांव का रहने वाला है जिसका नाम  रामचंद्र शाह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 12 मई को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उनकी कोरोना जांच कराई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
पटना AIIMS में पहले भी  तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं। एक युवक ने छत से कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तथा एक अन्य युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रामचंद्र चौथे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने ने खुदकी जान ली है।ये घटनाएं बहुत ही दुखद और चिंताजनक है।बहरहाल जो भी है यह एक छानबीन का विषय बनता जा रहा है कि आखिर लोग एम्स में आत्महत्या क्यूं कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ