I SEE NEWS : बिहार में बढ़ा लॉकडाउन 1 जून तक रहेगा बंद
बिहार सरकार का बड़ा फैसला एक बार फिर बढ़ा लॉकडाउन, राज्य में 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां
I SEE NEWS :टीम पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए 25 मई तक के लिए लागू लॉकडाउन को और 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब 1 जून तक लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दिख रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें