करोना के भयावह हालात से गुजर रहा है भारत, कब तक थमेगा यह मौत का सिलसिला

भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू क्यों हो गई? कहां चूक हुई भारत सरकार से, या फिर चुनाव बना देश में मौत का कारण


I SEE NEWS:
नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर नज़र डालें तो मदद की गुहार लगाते संदेशों की भरमार दिखती है. देश के तमाम अस्पतालों का बुरा हाल है. ज़रूरी सामान की कमी होती जा रही है. कतारें श्मशानों और कब्रिस्तानों के बाहर भी दिखती हैं. यहां भी जगह कम पड़ने लगी है.बीते हफ़्ते भारत ने एक दिन में नए कोरोना  केस का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. कोरोना संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की आधिकारिक संख्या दो लाख के पार जा चुकी है.अब सवाल है कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू क्यों हो गई? ग़लती कहां हुई? या फिर लापरवाही आज पूरा देश जानना चाहता है कि कब थमेगा यह  मौत का सिलसिला

टिप्पणियाँ