CM हो तो ऐसा! दवा ले जारहे युवक को,थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर (DM)को हटाया


 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक डीएम को अमानवीय  घोषित करते हुए  उसे पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया  जानिए क्या है पूरा मामला

I SEE NEWS ;

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया है। दरअसल, कलेक्टर रणबीर शर्मा को वायरल वीडियो में लॉकडाउन में दवाई लेने जा रहे युवक को थप्पड़ जड़ते हुए और उसका फोन तोड़ते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।


सीएम बघेल ने चेतावनी देते हुए कहा, जनता के साथ इस तरह की क्रूरता और  अमानीय व्यवहार हमारे राज्य में बर्दाश्त नहीं होगा

टिप्पणियाँ