बिहार मे निजी डायग्नोसिस सेंटर CT- Scan का ज्यादा पैसा लिया तो जाएंगे जेल

 बिहार सरकार का बड़ा फैसला  तय किया CT-Scan का रेट, अधिक शुल्क लेने पर होगी FIR


 I SEE NEWS :टीम पटना

बिहार सरकार में बड़ा फैसला लेते हुए सीटी स्कैन कराने का अधिकतम शुल्क निर्धारित कर दिया। सिंगल स्लाइस मशीन से सीटी स्कैन करने का शुल्क 2500 रूपये और डबल स्लाइस मशीन से सीटी स्कैन का 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार (रोग नियंन्त्रण) डॉ नवीन चंद्र प्रसाद ने शनिवार को ये निर्देश जारी किया। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस राशि में जीएसटी, पीपीई किट और सेनेटजेशन का शुल्क शामिल किया गया है। निजी जांच केंद्रों द्वारा इससे अधिक शुल्क लिए जाने पर बिहार आपदा महामारी कोविड 19 नियमावली, 2021 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ