दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, कहां पर्याप्त वैक्सीन नहीं तो कॉलर ट्यून हटाए

 HC ने लगाई केंद्र सरकार को फटकार ,पर्याप्त वैक्सीन है नहीं और टीके लगवाने वाली डायल ट्यून से लोगों को परेशान कर रहे


I SEE NEWS :
टीम न्यू दिल्ली


केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘डायलर ट्यून’ को उच्च न्यायालय ने गुरुवार को परेशान करने वाला बताया
जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की पीठ ने टीके की कमी पर सवाल उठाते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कि किसी को कॉल किए जाने पर पहले लंबा सा यह संदेश चलाया जाता है। पीठ ने कहा कि हमें नहीं पता, यह कितना लंबा चलेगा, खासकर तब जब आपके (सरकार) पास टीका नहीं है। न्यायालय से सरकार से कहा कि आप लोगों को टीका नहीं लगा रहे हैं, काफी संख्या में लोग इसके लिए इंतजार कर कर रहे हैं, बावजूद इसके आप कह रहे हैं कि टीके लगवाइए। उच्च न्यायालय ने कहा कि जब टीका है ही नहीं तो कौन लगवाएगा। साथ ही कहा कि ऐसे में डालयर ट्यून के जरिए टीका लगाने के लिए किए जा रहे अपील का क्या महत्व रह जाएगा।

टिप्पणियाँ