I SEE NEWS : IPL के दीवानों के लिए आई बड़ी खबर।


 IPL (इंडियन प्रीमीयर लीग) 2021  के  बचे हुए मैच अब सितंबर में UAE में होंगे।

I SEE NEWS :टीम दिल्ली

कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव के कारण इस महीने की शुरुआत में लीग के बायो बबल में कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिस कारण आई पी एल 2021 को बीच में ही रोकना  पड़ गया था। लेकिन अब खबर आई है कि यह लीग UAE में एक बार फिर से सितंबर में शुरू होने जा रही है।
स्थगित होने से पहले टूर्नामेंट में 29 मैच खेले जा चुके हैं टूर्नामेंट में बचे बाकी के 31 मैचों को 3 हफ्ते में खत्म कराया जाएगा। मिली खबरों के मुताबिक 19 या 20 सितंबर से मैच  के शुरू होने तथा 10 अक्टूबर को फाइनल मैच खेले जाने की संभावना है।

टिप्पणियाँ