I SEE NEWS : हो जाइए सावधान! बिना कोरोना हुए भी हो रहा है ब्लैक फंगस।


 नहीं हुआ कभी  कोरोना फिर भी हो गए ब्लैक फंगस के शिकार।

I SEE NEWS : टीम  दिल्ली 

कोरोनावायरस की तबाही के साथ-साथ नई मुसीबत म्यूकरर्माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस अपना प्रकोप बढ़ाते जा रहा है। अब तक आई खबरों में जहां पहले कोरोना  मरीज ही ब्लैक फंगस के चपेट में आ रहे थे, वहीं अब कुछ नए मामलों में बिना कोरोना संक्रमण के ही, हो रहा है ब्लैक फंगस।
 दरअसल पंजाब से आई खबरों के अनुसार वहां अब तक  ब्लैक फंगस के 158 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 32 ऐसे हैं, जिनको  कोरोना  संक्रमण नहीं हुआ है। यह खबर जहां एक तरफ डरा रही है वही चिंता भी बढ़ा रही है।

टिप्पणियाँ