हाई कोर्ट ने ऑक्सीजन मामले में लगाई बिहार सरकार को फटकार
ऑक्सीजन को लेकर फिर बिहार सरकार पर सख्त हुआ हाई कोर्ट, फटकार : आखिर सिलेंडर कहां गया?
I SEE NEWS :टीम पटना
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कोविड के उपचार में ऑक्सीजन की दिक्कतों पर राज्य के मुख्य सचिव की ओर से दाखिल हलफनामे पर विचार किया। मामले पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति शिवाजी पांडे ने राज्य सरकार से कई सवाल किये। कोर्ट ने पूछा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी क्यों है। कोर्ट ने सरकार से जानना चाहा कि जो लोग घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, उन्हें ऑक्सीजन की कमी होने पर राज्य सरकार किस तरह ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही हैकोर्ट ने कोविड दवाओं की कालाबाजारी का भी मुद्दा उठाया। वहीं सीनियर वकील एसडी संजय ने कोर्ट के पूर्व के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना से लड़ने के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञों की कमेटी पटना एम्स के निदेशक के नेतृत्व में गठन करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक कमेटी का गठन नहीं हो सका है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें