यूपी सरकार ने बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, अब 31 मई तक होंगी पाबंदियां।


 कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए योगी सरकार ने कोरोना  कर्फ्यू से संबंधित पाबंदियों को  31 मई सुबह  सात बजे  तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

I SEE NEWS :

यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि  कर्फ्यू का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है,तथा प्रदेश में  कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार आ रही  कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
 मेडिकल संबंधी कार्य तथा अन्य आवश्यक अनिवार्य सेवाएं  पहले की तरह जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस सरकार जल्द ही जारी करेगी।

टिप्पणियाँ