I SEE NEWS : एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने से गिर गया स्टेशन !
अपने सामान्य स्पीड से गुजर रही थी पुष्पक एक्सप्रेस,ट्रेन की धमक से गिर गया स्टेशन !
I SEE NEWS :टीम दिल्ली
जहाँ भविष्य में बुलेट ट्रेन चलाए जाने की चर्चा है तो वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ट्रेन के गुजरते ही स्टेशन धड़ाम से गिर पड़ा। आपको बता दे की (नेपानगर) पुष्पक एक्सप्रेस गुजर रही थी तभी वहां स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन में कंपन महसूस हुई और कुछ देर में ही यह स्टेशन गिर गया। राहत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। खबरों के मुताबिक, यह ट्रेन अपनी सामान्य स्पीड 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें