I SEE NEWS : बिहार में भी तबाही मचाएगा तूफान "यास "?
यास तूफान से निपटने के लिए बिहार में क्या-क्या है तैयारी, जानने के लिए देखिए www.iseenewsindia.in
बिहार के पटना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में तूफान के खतरनाक होने की उम्मीद है। उसके बाद 26 मई को तूफान ओडिशा के समीप समुद्री तट से टकराकर आगे बढ़ेगा। हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने वायु सेना,जल सेना तथा एनडीआरएफ की टीम को पहले से ही लगा रखा है।वैसे तूफान का प्रभाव सोमवार से देश के मैदानी भाग में दिखाई पड़ने लगेगा। बिहार में भी तूफान का असर दिखेगा,भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।तूफान से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है पटना में बचाव दल की टीम पहले ही पहुंच गई है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें