इंसान को अगर गिद्ध बोले तो गिद्ध की तोहीन होगी

 इंसान को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया, कफन चोरी करके बेचा करता था बाजार में, चोरी के  कफन के साथ गिरफ्तार


I SEE NEWS :उत्तर प्रदेश


एक तरफ मौत का सिलसिला है दूसरी तरफ अपनी जमीर बेच रहे हैं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रात के समय श्मशान घाट से कफन और दूसरे कपड़े चोरी कर ले आते थे. उसके बाद उन कपड़ों की धुलाई कर उन पर ग्वालियर कंपनी के स्टीकर लगा देते थे. कपड़े एकदम नया दिखे, इसलिए रिबन और स्टीकर लगाकर पैकिंग कर देते थे. उसके बाद कफन और दूसरे कपड़े बाजार में बेच देते थे. श्मशान घाट आजकल कोरोना पॉजिटिव लोगों के शवों से अटे पड़े हैं, इसलिए वहां पड़े कफन और दूसरे कपड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.आरोपियों के पास से 519 सफेद  चादर, 127 कुर्तें, 140  कमीज, 34 धोती, 12 रंगीन गर्म शॉल, 52 रंगी-बिरंगी धोती, तीन रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर व 122 ग्वालियर कंपनी के स्टीकर बरामद किए हैं. तथा अन्य चीज बरामद हुई

टिप्पणियाँ