I SEE NEWS : भारत सरकार ने ब्लैक फंगस को किया महामारी घोषित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एडवाइजरी जारी करके राज्य सरकार को ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने को कहा
I SEE NEWS :नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि ब्लैक फंगस को महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत महामारी घोषित किया जाए। इसके साथ ही राज्यों से कहा गया है कि हर पुष्ट और संभावित केसों की जानकारी भी केंद्र सरकार को उपलब्ध कराई जाए। हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्य पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर चुके हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें