I SEE NEWS : केजरीवाल ने कहा- युद्ध के समय भी क्या राज्य अपना-अपना देखेंगें ?
केजरीवाल ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
I SEE NEWS : दिल्ली
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मार्च में ही लग जाती कोरोना वैक्सीन तो महामारी की दूसरी लहर आती ही नहीं।
आज बुधवार से दिल्ली में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। अब दिल्लीवासी कार में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसी दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन को लेकर कहा कि हम आज भी गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं, उन्होंने आगे कहा कि अगर आज पाक युद्ध कर दे तो क्या यह कहा जाएगा कि सभी राज्य अपना अपना इंतजाम कर लें । UP अपना टैंक खरीद ले और दिल्ली अपना हथियार ! आगे केजरीवाल ने कहा कि इस समय भारत को टीम इंडिया बन कर काम करने की जरूरत है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें