I SEE NEWS :सीएम नीतीश का बड़ा फैसला बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, व्यापार के लिए मिलेगी छूट


 बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, व्यापार में मिलेगी छूट, देखे कहां और किसको मिलेगी छूट

I SEE NEWS :टीम पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जारी की गई  ट्वीट में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन 8 जून 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मगर  व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
आवश्यक सामान के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन और हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में 3 दिन खोलने की अनुमति दे रखी है। 1 जून के बाद कपड़े और  दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

टिप्पणियाँ