महाराष्ट्र पुलिस परमवीर सिंह ने लगाए गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप
परमबीर सिंह ने लिया महाराष्ट्र गृह मंत्री का नाम, सियासी घमासान, BJP ने मांगा देशमुख का इस्तीफा
महाराष्ट्र का अपने ही राज्य में अपने ही प्रशासन से उलझते नजर आ रही है
पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेटर भेज गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए सनसनीखेज आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। राज्य में बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस, किरीट सोमैया, राम कदम समेत कई नेताओं ने एक सुर में अनिल देशमुख से तुरंत ही पद छोड़ने को कहा है। हालांकि, परमबीर सिंह के सभी आरोपों को खारिज करते हुए अनिल देशमुख का कहना है कि सचिन वाझे और एंटीलिया मामले में परमबीर सिंह खुद के फंसने का भी डर सता रहा है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें