मध्यप्रदेश भी तेजी से कोरोनावायरस के चपेट में

 मध्यप्रदेश में भी छाया कोरोनावायरस का प्रकोप इंदौर, भोपाल और जबलपुर में वीकेंड पर रहेगा लॉकडाउन, 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद


I SEE NEWS:टीम दिल्ली 

दोबारा तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए मध्य प्रदेश के तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा, प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल- कॉलेज बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। अधिकारी ने बताया, ''मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को मंत्रालय में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यह फैसला लिया

टिप्पणियाँ