St.Xaviers की छात्रा से रैगिंग पर एक्शन में आई पटना पुलिस, कॉलेज की कमेटी से मांगी रिपोर्ट

 कार्रवाई के बाद भी बिहार में नहीं रुक रही छात्र रैगिंग मामला





I SEE NEWS :टीम पटना

बिहार पटना के दीघा में स्थित संत जेवियर कॉलेज की एक छात्रा के  साथ उसके हॉस्टल में रैगिंग की गई। छात्रा ने इसकी शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की थी। इसके साथ ही छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने एंटी रैगिंग कमेटी से उसकी रिपोर्ट मांगी है। इसे एंटी रैगिंग कमेटी को पुलिस को 24 घंटे के अंदर सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वही इस रिपोर्ट के आधार पर ही रैगिंग करने वाले छात्राओं के ऊपर केस दर्ज किया जाएगा या नहीं इसका निर्णय होगा।

संत जेवियर्स कॉलेज के बीसीए पार्ट वन (मैनेजमेंट) में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को अपने साथ रैगिंग होने का आरोप लगाया था। जो उसके हॉस्टल फेयर फील्ड कॉलोनी स्थित हॉस्टल फॉर वीमेन 4 मी हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने हॉस्टल के एक दर्जन छात्राओं के ऊपर रैगिंग का आरोप लगाया था।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें