पश्चिम बंगाल में चुनावी नाटक शुरू कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाई गईं ममता बनर्जी

  कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाई गईं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग ने मांगी पूरी रिपोर्ट




I SEE NEWS: टीम दिल्ली


पश्चिम बंगाल में सियासी उठापटक जारी के बीच ममता बनर्जी चोटिल हो गई नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  अस्पताल में छह डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के इलाज में जुट गई है। उधर, चुनाव आयोग ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ममता नंदीग्राम के रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी हुई थीं, जिस समय उनके साथ यह घटना घटी। मुख्यमंत्री का आरोप है कि उन्हें धक्का दिया गया, जिसकी वजह से उनके एक पैर में चोट लग गई और सूजन आ गई।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के संबंध में राज्य पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ''हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है।  उचित कार्रवाई की जाएगी

टिप्पणियाँ