फिर शर्मसार हुई इंसानियत पुलिसवालों ने पोस्टमार्टम के लिए लावारिश शव को ठेले पर भेजा
बिहार के मुजफ्फरपुर मे दरअसल पुलिस ने बूढ़ी गंडक से बरामद युवक के शव को किसी गाड़ी या एंबुलेंस के बजाय ठेले से पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिहार के मुजफ्फरपुर मे दरअसल पुलिस ने बूढ़ी गंडक से बरामद युवक के शव को किसी गाड़ी या एंबुलेंस के बजाय ठेले से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला जिले के सिकंदरपुर ओपी के आश्रमघाट का है। मामला बीते 19 मार्च का ही है लेकिन विडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
आश्रमघाट के समीप बूढ़ी गंडक से शुक्रवार को 32 वर्षीय युवक का शव मिला। दोपहर में स्थानीय लोगों ने एसएसपी कोठी के पास नदी में शव को उपलाते देखा। इसकी सूचना ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार को दी। गोताखोर की मदद से आश्रमघाट के पास शव को निकाला गया। काफी देर के बाद पुलिस ने शव को एक ठेले से पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें