भारत में फिर बढ़ रहा है तेजी से कोरोनावायरस लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी


 कोरोना संकट चरम पर है चेतावनी देते हुए  बोले उद्धव ठाकरे- महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने के लिए हमें मजबूर न करें




I SEE NEWS :टीम दिल्ली

महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना वायरस संकट के बीच उद्धव सरकार ने लॉकडाउन को लेकर चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोरोना के  दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के शनिवार को आदेश दिए और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करें। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में लॉकडाउन लागू है। अगर कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे और लापरवाहियां सामने आती रहीं तो उद्धव सरकार महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है

टिप्पणियाँ