भारत मे खतरनाक मोर लेता कोरोनावायरस
भारत में कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में अक्टूबर के बाद एक दिन में 200 से ज्यादा मौतें
[9:27 PM, 3/31/2021] : महाराष्ट्र में एक बार फिर से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अक्टूबर के बाद एक दिन में 200 से ज्यादा मौतें हुई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में करीब 35 हजार नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 39,544 नए कोरोना के मामले मिले हैं। इस दौरान 23,600 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि 227 लोगों की मौत हो गई।
राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 28,12,980 हो गई है। कुल 24,00,727 मरीज रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 3,56,243 हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो यह 5399 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 4,14,773 हो गई है। आज 15 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद शहर में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11,690 हो गया है। अभी तक राज्य में 54,649 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,918 नए मामले सामने आए थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें