बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर होगी राफेल के दूसरे दस्ते की एंट्री l
बंगाल चुनाव की गर्माहट के बीच भारतीय वायु सेना में शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान का दूसरा दस्ता l
I SEE NEWS :टीम दिल्ली
भारत को फिर मिलेगी वायु ताकत, वायुसेना राफेल लड़ाकू विमान के दूसरे दस्ते को अप्रैल के मध्य में शामिल करने जा रही है। इस दस्ते को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायु सेना अड्डे पर शामलि किया जाएगा। एयरफोर्स के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए यह भी कहा कि फ्रांस में लड़ाकू पायलटों का प्रशिक्षण लगभग पूरा हो गया है।
मोदी सरकार ने कहा था कि अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं तथा मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिल जाएंगे। यह जानकारी राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी थी। उन्होंने बताया, ''अब तक 11 राफेल विमान भारत आ चुके हैं तथा मार्च तक 17 और ऐसे विमान भारत को मिल जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें