पंजाब में प्रशांत किशोर को मिला में कैबिनेट मंत्री का दर्जा

 चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर को मिला पंजाब में कैबिनेट मंत्री का पद, 1 रुपए होगा वेतन




I SEE NEWS:टीम नई दिल्ली

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें  कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रशांत किशोर टोकन मनी के रूप में महज 1 रुपए वेतन लेंगे। हालांकि, उन्हें बंगला, दफ्तर,  दी जाएंगी।

पंजाब सरकार की ओर से जारी सेवा शर्तों में बताया गया है कि प्रशांत किशोर का कार्यकाल अमरिंदर सिंह के पंजाब सीएम के रूप में कार्यकाल के बराबर होगा। उन्हें एक निजी सचिव, एक निजी सहायक, एक डेटा एंट्री ऑपरेटर, एक क्लर्क और दो चपरासी दिए जाएंगे साथ ही मंत्री की सुबिधा उपलब्ध होंगी

टिप्पणियाँ