महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देगी उद्धव सरकार ?
मुस्लिमों के खिलाफ रहे शिवसेना आज महाराष्ट्र मे मुस्लिमों को आरक्षण देने को तैयार ?
महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देगी उद्धव सरकार, मंत्री बोले- हमने वादा किया है, जल्द फैसला लेंगे
महाराष्ट्र सरकार में महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी की मांग पर उद्धव सरकार का जवाब सामने आया है। सपा नेता अबू आजमी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा है कि हम मुस्लिम आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में इससे जुड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीएए-एनआरसी को लेकर राज्य में विरोध हो रहा है इसलिए इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विरष्ठ नेता और विधायक अबू आजमी ने सोमवार को उद्धव सरकार से विधानसभा सत्र में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए कहा है कि 5% मुस्लिम आरक्षण पर कानून पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा करने में विफल रहती है तो वो सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें