कामिनी बेन झा को दिया गया मैथिल ब्राह्मण रत्न का सम्मान

 कामिनी बेन झा को दिया गया मैथिल ब्राह्मण रत्न का सम्मान- पंडित सुरेन्द्र शर्मा




I SEE NEWS :भास्कर तिवारी  गुजरा त


मैथिल ब्राह्मण महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा जी ,गुजरात प्रदेश प्रभारी श्री अशोक बाबूलाल पंडित जी (बाबा जी)एवं गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष महंत श्री परसुराम शर्मा जी और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कुबेर नगर वार्ड 14  अहमदाबाद गुजरात के नवनियुक्त पार्षद (Municipal Councillor) श्रीमती कामिनी बेन झा जी को उनके नेक और जनहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें मैथिल ब्राह्मण रत्न से संमानित किया गया हैं एवं हार फूलों की माला से  भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर श्रीमती कामिनी देवी जी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव   के समाज हित के काम करती रहेंगी इस अवसर पर पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने श्रीमती कामिनी देवी जी के बारे में कहा कि मैथिल ब्राह्मण समाज  के एक प्रतीक चिन्ह की तरह उभर कर आ रही है श्रीमती कामिनी देवी जी और मैथिल ब्राह्मण समाज के इतिहास में श्रीमती कामिनी देवी जी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

टिप्पणियाँ