बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग मचा हड़कंप
समस्तीपुर में राजधानी एक्सप्रेस के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, रेल ने तुरंत की करवाई
बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गयी। आग व धुआं देख यात्रियों में बोगी से निकलने के लिए आपाधापी लग गयी। इधर, कोच में आग लगने की सूचना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया।
जल्दी जल्दी मे अधिकारियों की टीम स्टेशन पर पहुंची। जांच के बाद रेलवे ने बताया कि केवल धुआं निकला था जिससे गंध आ रही थी। बोगी में आग नहीं लगी थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें