मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला सभी स्कूल बंद
कोरोनावायरस को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद
दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर एक बार फिर दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करते हुए सभी क्लासों को रोक दिया गया है। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की फिजीकल मोड़ में चल रही अकादमिक व परीक्षा संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं।
अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ''कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें