SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 SC/ST ऐक्ट के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला, कहा स्वतः नहीं लगेगा कानून


I SEE NEWS :
टीम दिल्ली


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को SC/ST एक्ट को लेकर एक बेहद ज़रूरी फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि, अब किसी दलित वर्ग या अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति के ऊपर अत्याचार होता है तो बिना जांच और बिना किसी ठोस आधार के SC/ST कानून नहीं लगया जाएगा। SC/ST कानून तभी लगाया जाएगा जब यह साबित हो जाए कि दलित वर्ग या अनुसूचित वर्ग होने की वजह से ही अपराध हुआ है।

आपको बता दें कि, जस्टिस D Y चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने फैसला लिया है कि, अगर कोई दलित वर्ग या अनुसूचित जाति के ऊपर कोई अपराध होता है तो मामले की पूरी जांच करने के बाद ही SC/ST एक्ट की धारा 3 (2) (5) लगाया जाए। इससे पहले अगर कोई दलित वर्ग या अनुसचित जाति के ऊपर दुराचार होता था तो खुद ब खुद SC/ST एक्ट लागू हो जाता था।

टिप्पणियाँ