बिहार में 11 अप्रैल तक सभी स्कूल कॉलेज बंद
कोरोना को देखते हुए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,11 अप्रैल तक सभी स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, सार्वजनिक आयोजन पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला लेते हुए 11 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया,शनिवार की शाम को एक अणे मार्ग में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक-से-अधिक जांच कराएं। आरटीपीसीआर जांच को और बढ़ाएं। जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना संक्रमण के मामलों का पता चलेगा। कोरोना से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए अलर्ट और एक्टिव रहें। साथ ही लोगों को कोरोना से सचेत रहने की जरूरत है। लोग सचेत रहेंगे तो कम से कम नुकसान होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें