मधुबनी में 5 लोगों की मौत का इंसाफ मांगते बच्चे
बिहार के मधुबनी में 5 लोगों की मौत से, गांव में तनाव का माहौल
बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन हुए जघन्य नरसंहार में एक ही परिवार के 5 राजपूतों की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। महमदपुर गांव से दो दिनों में पाँच अर्थियां उठ चुकी हैं। पांचों मृतक एक ही परिवार के हैं। तीन सगे भाई हैं, जबकि चौथा चचेरा भाई है। एक इनके चाचा है इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गांव के पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह के तीन पुत्र रणविजय सिंह, विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू व अमरेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। सुरेंद्र सिंह के भाई स्व. तेज नारायण सिंह के पुत्र राणा प्रताप सिंह की भी मौत हो गई है। उनके चाचा रुद्रनारायण सिंह की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई, परिवार में पाँच महिलाओं की मांग उजड़ चुकी है। बच्चे अनाथ हो गए हैं। स्वजनों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। तीन मौत तो सोमवार को ही हो गई। मंगलवार को पटना में इलाज के दौरान अमरेंद्र सिंह और रुद्र नारायण सिंह ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को अमरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार में पाँच लोगों की मौत की घटना के बाद चित्कार की गूंज थम नहीं रही है। गांव की सड़कें सुनसान हैं। गांव के अधिकतर घरों में ताले झूल रह्रे हैं। गोलीवारी की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी है। विधायक चेतन आनन्द ने गाँव जाकर घटना की उच्चस्तरीय जाँच, मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, सभी आरोपियों को फांसी की सजा तथा सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की माँग की है, पुलिस की प्राथमिक जाँच में सामने आया कि इस घटना में बेनीपट्टी के भाजपा विधायक विनोद नारायण के गुर्गे शामिल है!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें