PMCH की बड़ी लापरवाही डेड बॉडी किसी और का दिया किसी और को

 बिहार के जाने-माने अस्पताल पी. एम. सी. एच. लापरवाही के सारी हदें पार कर दी है


I SEE NEWS :
टीम पटना

PMCH के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज राजकुमार भगत की मौत के बाद उसे बाढ़ का मरीज चून्नू बताकर उसके शव को चून्नू के परिजनों को सौंपा गया। इस बीच शव का दर्शन भी परिजनों को नहीं करने दिया गया। जब बांसघाट पर लाश जलाने की बारी आई तो पत्नी ने अंतिम बार शव का चेहरा देखने की मिन्नत डोम राजा से की। जब पत्नी ने मृतक को देखा तो उसके होश उड़ गए। 

 कहा मेरे पति नहीं हैं। इसके बाद चून्नू के भाई समेत कई अन्य परिजनों ने भी शव को देखा। फिर सबलोग  पीएमसीएच पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टरों और कर्मियों को हकीकत बताई। परिजनों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद हंगामा करने पर चुन्नू के भांजे को पीपीई किट पहनाकर अंदर भेजा गया तो उसने देखा कि उसका मामा की हालत अच्छी है और वह अस्पताल में ही है

टिप्पणियाँ