मोदी सरकार कोरोना मे पूरी तरह से नाकाम
दिल्ली में हाहाकार, अंतिम संस्कार के लिए भी 20 घंटे तक का इंतजार
मोदी सरकार बिल्कुल नाकामी साबित हो रही है जलाने के लिए शमशान और भर्ती के लिए हॉस्पिटल खाली नहीं बचा,कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने राजधानी दिल्ली को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी से सैकड़ों मरीजों की जान जा रही है। कहीं ऑक्सीजन की कमी से तो कहीं, जीवन रक्षक दवाओं की कमी के कारण। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 20 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
दिल्ली के श्मशान घाटों के आस-पास, फर्श पर आपको शव लावारिस अवस्था में पड़े हुए मिलेंगे। अंतमि संस्कार के लिए आए परिजनों के वाहनों की लंबी कतारें इस बात की गवाही दे रही है कि स्थिति कैसी है। ऐसी तस्वीरों दिल्ली की आत्मा को हिला देने वाली है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें