I SEE NEWS : कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को दिया झटका
हाईकोर्ट ने ममता को दिया झटका, शुभेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा करने का आदेश
I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली
कोलकाता उच्च न्यायालय ने बुधवार को शुभेंदु अधिकारी के करीबी राखल बेरा को तुरंत रिहा करने के आदेश दिया है। राखल बेरा को सोमवार को अदालत की एकल पीठ ने जमानत दे दी थी। लेकिन मंगलवार को उन्हें एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, एकल पीठ ने कहा था कि राखल बेरा को बिना कोर्ट की अनुमति के पश्चिम बंगाल के किसी भी कोने से किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी से हार के बाद ममता बनर्जी लगातार उन पर और उनके करीबी पर हमलावर हो रहीं हैं ,किसी न किसी कारण उन्हें फंसाया जा रहा है।कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है और आदेश दिया है कि शुभेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा किया जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें