I SEE NEWS :संवाददाता , शंभूनाथ यादव गोपालगंज ( बिहार)
बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में बंगरा पंचायत का मुख्य सड़क बारीश के पानी से बह गया , हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से पंचायत के 6 वार्ड बारिश की पानी से घिरे हुए हैं साथ ही बारिश के पानी से बाढ़ जैसा हालात बना हुआ है, पानी की निकासी नहीं होने पर तेज दबाव की वजह से सत्तरघाट को जोड़ने वाला यह मार्ग देर रात मुख्य सड़क बारीश के पानी से बह गया | आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया हल्की सड़क मार्ग बह जाने से ग्रामीण इलाकों के कुछ गांव से जलजमाव की समस्या से निजात मिला है वही आधी आबादी को आवागमन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी दी गई है लेकिन अब तक सड़क बनाने का कोई कार्य चालू नहीं हो सका है !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें