I SEE NEWS : हॉकी टीम को फोन कर प्रधानमंत्री ने कहा, इतिहास रच दिया आप लोगों ने


 कांस्य पदक जीतने के बाद, हॉकी टीम को फोन कर बधाई दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली

भारतीय हॉकी  टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है. इतिहास रचने वाली यह टीम एक समय पर 1-3 से जर्मनी से पीछे चल रही थीं. लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी की। सिमरनजीत सिंह  ने दो गोल किए, इसके बाद  हरमनप्रीत सिंह ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक के साथ फिर से भारत के लिए पकड़ बनाई और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया। रूपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया। ये सभी गोल 7 मिनट के भीतर हुए और भारत 5-4 से यह मुकाबला जीत गया। मुकाबला जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान और कोच को फोन कर बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने इतिहास रच दिया, सारा देश नाच रहा है

टिप्पणियाँ