I SEE NEWS : मध्य प्रदेश के रीवा में अधर में लटका है सड़क लोगों को हो रही परेशानी

 


I SEE NEWS : संवाददाता  आनंद मिश्रा, रीवा (मध्य प्रदेश)

यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है जहां हनुमना को फोरलेन एवं पश्चिमी एरिया से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क हनुमना सोनौरी 2 लेन का काम  अधूरा छोड़ देने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हनुमना को फोरलेन से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण इस पर काफी व्यस्तता रहती है और आधी अधूरी सड़क होने के कारण अक्सर यहां जाम लगा रहता है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं की बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढा़ रखा है।

टिप्पणियाँ